पटना (संवाददाता)। मंगलवार सुबह गंगा स्नान के दौरान बड़ा हादसा हो गया. गांधी घाट पर नहाने के दौरान 6 लोग गंगा नदी में डूब गए, जिनमें तीन की मौत हो गई, एक किशोर अब भी लापता है. जबकि दो को नाविकों ने बचा लिया है. घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई. सूचना मिलने के बाद पुलिस और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया. घटना पीरबहोर थाना क्षेत्र के गांधी घाट की है.मृतकों की पहचान कदमकुआं दरियापुर निवासी चंदन कुमार (35), अमित (15) और समर के रूप में हुई है. वहीं 17 वर्षीय जॉय अब भी लापता बताया जा रहा है. अमित, जॉय और समर कंकड़बाग स्थित आरएलएमएस कॉलोनी के रहने वाले थे और नौवीं कक्षा के छात्र थे. अमित और जॉय आपस में चचेरे भाई थे, जबकि समर उनका दोस्त था.बताया जा रहा है कि मंगलवार सुबह सभी गांधी घाट पर गंगा स्नान के लिए पहुंचे थे. इसी दौरान बच्चे गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे. बच्चों को बचाने के लिए चंदन कुमार नदी में कूद पड़े, लेकिन वे भी पानी के बीच बने दलदल में फंस गए और बाहर नहीं निकल सके. देखते ही देखते चारों पानी में समा गए.घटना के बाद घाट पर मौजूद लोगों ने शोर मचाया. स्थानीय लोगों और नाविकों ने बचाव का प्रयास शुरू किया. मौके पर मौजूद नाविक विक्रम ने बताया कि लोगों को डूबता देख वह और उसका बड़ा भाई तुरंत गंगा में कूद गए. उन्होंने दो लोगों को जिंदा बचा लिया, जबकि तीन शवों को बाहर निकाला.
मंगलवार, 26 मई 2026
पटना : गांधी घाट पर नहाने गए 5 युवक डूबे, 3 की मौत, एक लापता
Tags
# अपराध
# बिहार
Share This
About आर्यावर्त डेस्क
बिहार
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
संपादकीय (खबर/विज्ञप्ति ईमेल : editor@liveaaryaavart या वॉट्सएप : 9899730304 पर भेजें)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें